Saturday, March 8, 2014

People Want Answer From Arvind Kejriwal

From Jagaran .com

 Sent by Maa Bharti

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाकर दिल्ली की हुकूमत पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब दिल्ली पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला है। उनका आरोप है कि गरीबों पर जुल्म ढाने वाली पुलिस के खिलाफ वह और उनकी पार्टी निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। लेकिन सियासी हलकों में उनके ताजा रुख को लोकसभा चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

अपने मंत्रियों के साथ बदसुलूकी और विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिस अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर अपनी सरकार को दांव पर लगाने वाले केजरीवाल अब यह भी कह रहे हैं कि दिल्ली पुलिस रेहड़ी-पटरी वालों को तंग करती है। वो पुलिस द्वारा गरीबों को तंग करने की बात भी कर रहे हैं। उनके इन बयानों को राजनीतिक चश्मे से देखा-समझा जा रहा है। विपक्षी नेता आरोप लगा रहे हैं कि है कि दिल्ली की जनता को गुमराह कर वोट बटोरने का केजरीवाल का यह नया तरीका है।

पढ़ें: मोस्ट वांटेड दाऊद 'आप' का सदस्य!

क्या अब बेअसर होने लगा है केजरीवाल का जादू?

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से केजरीवाल सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। भाजपा आरोप लगा रही है कि कांग्रेस से समर्थन लेकर सरकार चला रहे केजरीवाल जानबूझकर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और उनके मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने से बच रहे हैं। कांग्रेस उन्हें समर्थन जरूर दे रही है लेकिन कदम-कदम पर उनकी नाकामियां गिना कर उन्हें नाकारा साबित करने पर भी तुली है। सियासी जानकारों की मानें तो केजरीवाल सरकार ने कई मोर्चे एक साथ खोल दिए हैं। निजी बिजली कंपनियों के खातों की जांच शुरू कराए जाने से इन कंपनियों और सरकार के बीच अंदरखाने तकरार शुरू हो गई है। नौकरशाही में भी सरकार को लेकर जबरदस्त नाराजगी है। अब दिल्ली पुलिस से भी दो-दो हाथ हो रहा है। सरकार पर ठेका पर काम करने वाले कर्मचारियों ने भी उन्हें नियमित किए जाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। सरकार से जुड़े ऐसे अन्य और कई मुद्दे हैं जिन्हें लेकर सरकार दबाव में है।
केजरीवाल सरकार चलाने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं और अपनी विफलता को छिपाने के लिए नए-नए रास्ते तलाश रहे हैं। -डॉ. हर्षवर्धन, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
मुख्यमंत्री को अब सामने लोकसभा चुनाव दिखाई दे रहे हैं और वो सरकार को भगवान भरोसे छोड़ गरीब जनता को एक बार फिर से गुमराह कर वोट बटोरने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। -हारून यूसुफ, कांग्रेस विधायक दल के नेता


Vijay Kumar Singhal submits on Timeline of Facebook
कुछ सवाल अरविन्द केजरीवाल से

अरविन्द केजरीवाल यह हमेशा भूल जाते हैं कि जब आप एक ऊंगली दूसरे की ओर उठाते हैं, तो तीन ऊंगलियां अपने आप स्वयं की ओर उठ जाती हैं। आजकल उनके निशाने पर नरेन्द्र मोदी हैं। लेकिन क्या वे इन सवालों का उत्तर दे सकते है जिनकी अपेक्षा स्वच्छता और पारदर्शिता में विश्वास रखने वाला हर भारतीय करता है -

१. क्या ‘परिवर्तन’ और ‘कबीर’ नाम के एन.जी.ओ. उनके द्वारा संचालित नहीं होते हैं?

२. क्या ‘कबीर’ ने वर्ष २००५ में १७२००० डालर और वर्ष २००६ में १९७००० डालर अमेरिकी व्यवसायी फ़ोर्ड से प्राप्त नहीं किये?

३. क्या वर्ष २०१० में फ़ोर्ड से ही उन्होंने २००००० डालर नहीं वसूले?

३. क्या फ़ोर्ड एक चतुर व्यवसायी नहीं है? उसने इतने डालर केजरीवाल को क्यों दिए?

४. क्या दूसरे देशों की सरकार को अस्थिर करने और अराजकता फैलाने वाले अमेरिकी एन.जी.ओ. ‘आवाज़’ से केजरीवाल के संगठन के अन्तरंग सम्बन्ध नहीं हैं?

५. क्या लीबिया, मिस्र और सीरिया में गृहयुद्ध कराकर अराजकता के माध्यम से सत्ता परिवर्तन कराने के लिये ‘आवाज़’ जिम्मेदार नहीं है?

६. क्या अमेरिकी सरकार के इशारे पर फ़ोर्ड समेत सारे पूंजीपति ‘आवाज़’, जिसका बज़ट हिन्दुस्तान के आम बजट से ज्यादा है, को आर्थिक मदद नहीं करते हैं?

७. क्या यहुदी-अमेरिकी खूबसूरत युवती शिमिरित ली से केजरीवाल के संबन्ध नहीं हैं?

८. क्या शिमिरित ‘आवाज़’ और सी.आई.ए. की एजेन्ट नहीं है?

९. क्या शिमिरित ने केजरीवाल और सिसोदिया की संस्था ‘कबीर’ से जुड़कर चार महीने तक अन्ना आन्दोलन में सक्रिय योगदान नहीं किया?

१०. क्या कुख्यात अमेरिकी संस्था ‘आवाज़’ के आदेश पर शिमिरित ने मिस्र जाकर अराजक आन्दोलन के माध्यम से सत्ता परिवर्तन में हिस्सेदारी नहीं की?

११. क्या सन २००५ में कपिल सिब्बल के एजेन्ट स्वामी अग्निवेश ने सोनिया गांधी के राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सदस्य बनवाने के लिये केजरीवाल की लाबिंग नहीं की?

१२. क्या केजरीवाल का स्थानान्तरण दिल्ली के बाहर न करने के लिये सोनिया गांधी ने सिफ़ारिश नहीं की?

१३. क्या अरविन्द केजरीवाल की बैचमेट पत्नी सुनीता केजरीवाल पिछले २० वर्षों से आयकर आयुक्त/उपायुक्त के पद पर दिल्ली में ही पदस्थापित नहीं हैं?

१४. क्या उनका स्थानान्तरण नहीं होना सोनिया गांधी की सिफ़ारिश का नतीजा नहीं है?

१५. क्या केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनते ही अपने लिये १० बीएचके का मकान पसन्द नहीं किया था?

१६. क्या उस १० बीएचके के मकान के नवीनीकरण में दिल्ली की सरकार/जनता के २० लाख रुपए खर्च नहीं हुए, जो बेकार चले गए?

१७. क्या आम आदमी के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की सुरक्षा में यूपी और दिल्ली की सरकारों ने ४९ दिनों में २ करोड़ से ज्यादा खर्च नहीं किये?

१८. क्या केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी गाड़ियों और सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं किया?

१९. क्या लालू, मुलायम, मायावती, वाड्रा, राहुल, सोनिया, चिदम्बरम, ए.राजा........ दूध के धुले हैं? यदि नहीं तो सोनिया गांधी का नाम अरविन्द की ज़ुबान पर क्यों नहीं आता?

२०. क्या कुख्यात नक्सलवादी विनायक सेन देशद्रोही नहीं है? उस पर चुप्पी का क्या रहस्य है?

२१. कश्मीर को पाकिस्तान को देने की मांग करनेवाला शान्ति भूषण वकील क्या पाकिस्तान का एजेन्ट नहीं है?

२२. बिजली का बिल हाफ़ करने की घोषणा के बाद ४९ दिनों के कार्यकाल में फ़ंड अवमुक्त किये बिना इस्तीफ़ा दे देना दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात नहीं है?

२३. क्या दिल्ली की जनता को अब बिजली का पूरा बकाया सरचार्ज के साथ के साथ नहीं देना पड़ेगा?

२४. क्या पांच सद्स्यों वाला परिवार एक दिन में कम से कम एक हज़ार लीटर पानी की खपत नहीं करता है? यदि हां, तो बीस हज़ार लीटर प्रति माह प्रति परिवार मुफ़्त पानी की घोषणा एक छलावा नहीं थी?

२५. अपनी की गई घोषणओं के क्रियान्यवन को सुनिश्चित किये बिना बहाना बनाकर त्यागपत्र दे देना, क्या जनता के साथ धोखा नहीं है?

२६. क्या यह सच नहीं है कि केजरीवाल एक भगोड़ा हैं?

२७. क्या केजरीवाल हमेशा जिम्मेदारी से भागते नहीं हैं?

२८. क्या यह सच नहीं है कि वे हमेशा दूसरों को गाली देने के अलावे कोई दूसरा काम नहीं कर सकते?

२९. क्या यह सच नहीं है कि उन्होंने भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस और सोनिया गांधी की मदद से दिल्ली की सत्ता हासिल की?

३०.क्या यह सच नहीं है कि उन्होंने महान सन्त अन्ना हजारे को धोखा दिया है?

३१. क्या यह सत्य नहीं है कि वे सोनिया गांधी के इशारे पर नरेन्द्र मोदी की राह में रोड़े बिछा रहे हैं?

(साभार : बिपिन किशोर सिन्हा)
https://www.facebook.com/vijay.k.singhal.5/posts/754737191216770



"अरविन्द केजरीवाल से मैं 13 सवाल पूछ रहा हूँ ...उत्तर न मिलने पर मैं उनकी तेरहवीं मनाऊंगा .--

(1) साज़िया इल्मी से आप का क्या रिश्ता है ?

(3) नवीन जिंदल की जिंदल कम्पनी के विरुद्ध आप क्यों नहीं बोलते ? क्या इसलिए कि आपके पिताजी उसके यहाँ नौकरी करते हैं
?
(3) टाटा के विरुद्ध आप क्यों कुछ नहीं बोलते ? क्या इसलिए कि आप उसके नौकर रहे हैं ?

(4) फोर्ड फाउनडेशन और ऑक्सफेम से आपको कब, क्यों और कितना फण्ड मिला ?




No comments: